जयपुर में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी आज, वीडियो में जाने 57 जिला परिषद सदस्य और 22 प्रधान पदों का होगा फैसला
जयपुर में पंचायती राज चुनाव को लेकर आज आरक्षण की स्थिति तय की जा रही है। जिला कलेक्ट्रेट में पंचायत समिति प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए आरक्षण निर्धारित करने की लॉटरी निकाली जा रही है। लॉटरी प्रक्रिया सुबह सवा 10 बजे से शुरू हुई है।जिला कलक्टर संदेश नायक के अनुसार, लॉटरी के जरिए जयपुर जिला परिषद के सदस्यों, जिले की सभी पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण और आवंटन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद अलग-अलग पदों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
57 जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण तय होगा
जयपुर जिले में जिला परिषद के 57 सदस्य पद हैं। लॉटरी के जरिए इन पदों पर आरक्षण तय किया जाएगा। इसके साथ ही जिले की 22 पंचायत समितियों के प्रधान पदों और 386 पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी आरक्षण निर्धारित होगा।आरक्षण प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित रखने का प्रावधान है। लॉटरी के परिणाम सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि कौन से पद महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होंगे।
जयपुर में 597 ग्राम पंचायतें और 22 पंचायत समितियां
जयपुर जिले में कुल 597 ग्राम पंचायतें हैं। इनके अलावा जिले में 22 पंचायत समितियां हैं। पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके आधार पर संभावित उम्मीदवार अपने चुनावी क्षेत्र और पद को लेकर तैयारी कर सकेंगे।लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण से संबंधित जानकारी जारी की जाएगी। इसके बाद पंचायत चुनाव की आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
उम्मीदवारों की नजर लॉटरी के परिणाम पर
पंचायत समिति प्रधान, सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों की नजर आज होने वाली लॉटरी पर है। आरक्षण तय होने के बाद कई क्षेत्रों में चुनावी समीकरण बदल सकते हैं और उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार आगे की रणनीति तैयार करेंगे।