×

चारधाम यात्रा से पहले साइबर अलर्ट, फुटेज में जानें राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 

आगामी चारधाम यात्रा सीजन को देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी का उद्देश्य उन साइबर ठगों से लोगों को बचाना है, जो हेलीकॉप्टर टिकट, होटल बुकिंग और वीआईपी दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/_DdjHRojQhU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_DdjHRojQhU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एडीजी (साइबर क्राइम) वी.के. सिंह के निर्देश पर जारी इस एडवाइजरी में यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धालु किसी भी तरह की बुकिंग केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइट या विश्वसनीय ट्रैवल एजेंट के माध्यम से ही करें।

पुलिस ने खास तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चल रहे लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहने को कहा है। कई ठग सस्ते पैकेज, जल्दी बुकिंग या वीआईपी दर्शन के नाम पर लोगों को फंसाते हैं और उनसे पैसे ठग लेते हैं।

एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ फोन पर यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी साझा न करें। साथ ही, संदिग्ध कॉल या मैसेज के जरिए भुगतान करने से बचें।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी का शक हो, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस का कहना है कि सावधानी और जागरूकता ही ऐसे साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। यात्रियों को सतर्क रहकर ही अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाना चाहिए।