×

राजस्थान में पाठ्यक्रम बदलाव पर सियासत तेज, वीडियो में देंखे टीकाराम जूली ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

 

राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम से इतिहास से जुड़ी चार किताबें हटाए जाने को लेकर राज्य की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस फैसले को लेकर राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला बोला है।टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राजस्थान के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण पुस्तकों को पाठ्यक्रम से हटाकर प्रदेश की विरासत पर सीधा हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली अतीत से दूर करने का प्रयास भी है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/UlpUsVKIgJk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/UlpUsVKIgJk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जूली ने कहा कि राजस्थान का इतिहास वीरता, संस्कृ और गौरव की कहानियों से भरा हुआ है और इसे स्कूली शिक्षा से हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की यह मानसिकता प्रदेश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को फिर से पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि बच्चों में अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रति गर्व पैदा करना भी होता है। ऐसे में पाठ्यक्रम से इतिहास की किताबों को हटाना गंभीर चिंता का विषय है।इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, यह मामला राजनीतिक रूप से गर्मा गया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।