×

अवैध हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्लब मैनेजर गिरफ्तार, वीडियो में देंखे कई सामान जब्त

 

राजधानी जयपुर में अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए देर रात एक क्लब पर छापा मारा। यह कार्रवाई जवाहर सर्किल थाना पुलिस द्वारा मालवीय नगर स्थित क्वीन्स हब क्लब में की गई, जहां कथित रूप से अवैध रूप से हुक्का सर्व किया जा रहा था।छापेमारी के दौरान पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 3 हुक्के, 17 पाइप, 5 चिलम और अलग-अलग प्रकार के नशीले फ्लेवर भी बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/IuNuaRluaB4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IuNuaRluaB4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इसके साथ ही हुक्का पार्टी में शामिल दो युवकों के खिलाफ कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत चालान भी किया गया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू और हुक्का से जुड़े नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को 15 जून को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालवीय नगर के गिरधर मार्ग स्थित क्वीन्स हब क्लब में ग्राहकों को खाने-पीने की वस्तुओं के साथ अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर रात क्लब में दबिश दी और मौके पर स्थिति की जांच की। जांच के दौरान वहां हुक्का बार संचालित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मैनेजर को हिरासत में लिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अवैध हुक्का बार युवाओं को नशे की ओर आकर्षित कर सकते हैं, इसलिए इनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को चलने नहीं दिया जाएगा।

फिलहाल गिरफ्तार मैनेजर से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह हुक्का बार कितने समय से संचालित हो रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य क्लबों की भी जांच की संभावना जताई जा रही है।