जयपुर के जैक्सन वेयर हाउस क्लब पर पुलिस की रेड, फुटेज में देंखे शराब पार्टी करते मिले 35 युवक गिरफ्तार; लाइसेंस और नियमों की जांच शुरू
राजधानी जयपुर में देर रात पुलिस ने एक क्लब में चल रही शराब पार्टी पर कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला सहकार मार्ग स्थित जैक्सन वेयर हाउस क्लब का है, जहां पुलिस ने दबिश देकर क्लब मैनेजर समेत 35 युवकों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, ज्योतिनगर थाना पुलिस को बुधवार देर रात क्लब में शराब पार्टी चलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच क्लब में छापा मारा।
क्लब में चल रही थी शराब पार्टी
पुलिस के पहुंचने पर क्लब में कई युवक मौजूद मिले। जांच के दौरान वहां शराब पार्टी चलती पाई गई। पुलिस ने मौके से क्लब मैनेजर समेत 35 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्टी के आयोजन से जुड़े अन्य लोग कौन थे और क्लब में नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
लाइसेंस और नियमों की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई है। मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।इसके साथ ही पुलिस क्लब के संचालन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्लब के पास वैध लाइसेंस था या नहीं और क्या वह निर्धारित समय सीमा एवं लाइसेंस की शर्तों के अनुसार संचालित हो रहा था।
नियम उल्लंघन की भी होगी जांच
पुलिस अब क्लब में शराब परोसने के नियम, समय सीमा और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर रही है। यदि जांच में किसी तरह का उल्लंघन सामने आता है तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।राजधानी में देर रात तक चलने वाले क्लबों और बार में नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रही है। जैक्सन वेयर हाउस क्लब पर हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद क्लब संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है और क्लब की गतिविधियों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।