×

जयपुर में होटल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक्सक्लूसिव फुटेज में देखो जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार, 1.87 लाख रुपए बरामद

 

जयपुर पुलिस ने श्याम नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 1 लाख 87 हजार रुपए की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।Hotel Safari Prime में चल रही इस गतिविधि की जानकारी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से मिली थी। श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह के अनुसार सूचना मिली थी कि 200 फीट लिंक रोड स्थित होटल के रूम नंबर 110 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/mRms6xJsKBI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/mRms6xJsKBI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सूचना के सत्यापन के बाद दी दबिश

पुलिस ने पहले सूचना का सत्यापन किया और इसके बाद टीम गठित कर होटल में छापा मारा। कमरे में पहुंचने पर 9 लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए।पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मौके से नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते जब्त कर लिए।

होटल संचालक और मालिक की भूमिका की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल प्रबंधन की इस गतिविधि में क्या भूमिका थी। जांच के दायरे में होटल संचालक और मालिक को भी शामिल किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में होटल प्रबंधन की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि होटल में पहले भी इस तरह की गतिविधियां संचालित होती रही हैं या नहीं। इस कार्रवाई को जयपुर पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।