☰
×

जयपुर में आज रात से महंगी होगी PNG-CNG, वीडियो में जाने PNG के दाम 2 रुपये और CNG 2 रुपये प्रति किलो बढ़े

 

जयपुर शहर में मंगलवार रात से रसोई गैस यानी पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ने जा रहे हैं। पाइप लाइन के जरिए घरों में सप्लाई होने वाली PNG और पेट्रोल पंपों पर मिलने वाली CNG की कीमतों में टोरेंट कंपनी ने बढ़ोतरी की है। नई दरें मंगलवार रात 12 बजे के बाद लागू होंगी।

PNG के दाम 2 रुपये बढ़े

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/eArAbSpdpX4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/eArAbSpdpX4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कंपनी की ओर से जारी नई रेट लिस्ट के मुताबिक, PNG की मूल कीमत अब 47.91 रुपये से बढ़कर 49.77 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) हो गई है।टैक्स जोड़ने के बाद जयपुर में घरेलू PNG की नई कीमत 53.50 रुपये प्रति SCM होगी। इससे पहले उपभोक्ताओं को PNG के लिए 51.50 रुपये प्रति SCM चुकाने पड़ रहे थे। यानी घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 2 रुपये प्रति SCM का अतिरिक्त भार पड़ेगा।नई दरें लागू होने के बाद जयपुर में पाइप लाइन से घरों तक पहुंचने वाली प्राकृतिक गैस पहले की तुलना में महंगी हो जाएगी।

50 हजार घरों में पहुंच रही PNG

जयपुर में वर्तमान में करीब 50 हजार घरों में पाइप लाइन के जरिए घरेलू उपयोग के लिए नेचुरल गैस की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में PNG की कीमत बढ़ने का सीधा असर बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर पड़ेगा।PNG का इस्तेमाल मुख्य रूप से खाना पकाने के लिए किया जाता है और पाइप लाइन के जरिए इसकी सप्लाई घरों तक की जाती है।

CNG भी 2 रुपये प्रति किलो महंगी

PNG के साथ जयपुर में CNG के दाम भी बढ़ाए गए हैं। टोरेंट की ओर से जयपुर के पेट्रोल पंपों पर वर्तमान में CNG 97.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेची जा रही है।मंगलवार रात 12 बजे के बाद नई दर लागू होने पर CNG की कीमत बढ़कर 99.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। यानी CNG वाहन चलाने वाले लोगों को अब हर किलो गैस के लिए 2 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।

आज रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें

टोरेंट कंपनी की ओर से जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार PNG और CNG की बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार रात 12 बजे के बाद लागू होंगी। यानी इसके बाद PNG और CNG लेने वाले जयपुर के उपभोक्ताओं को नई दरों के हिसाब से भुगतान करना होगा। PNG और CNG के दाम बढ़ने से घरेलू गैस उपभोक्ताओं के साथ-साथ CNG से चलने वाले ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों के संचालन खर्च पर भी असर पड़ सकता है।