×

यूडी टैक्स बकाया पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, वीडियो में देंखे दो होटल ग्रुप की संपत्तियां सील

 

जयपुर नगर निगम ने यूडी टैक्स (Urban Development Tax) जमा नहीं कराने पर शहर के दो प्रमुख होटल ग्रुप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। निगम की रेवेन्यू टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के बकाया टैक्स के चलते होटल, शोरूम और अन्य व्यावसायिक संपत्तियों को सील कर दिया। हालांकि, कुछ ही घंटों के भीतर बकाया राशि जमा होने के बाद सील की गई संपत्तियों को खोल दिया गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sgcD0c9Qd48?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sgcD0c9Qd48/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मालवीय नगर जोन क्षेत्र में की गई, जहां जवाहर सर्किल के पास स्थित होटल मैरियट ग्रुप पर सबसे पहले कार्रवाई हुई। जानकारी के मुताबिक, इस ग्रुप पर लगभग 5.97 करोड़ रुपये का यूडी टैक्स बकाया था। बकाया राशि जमा नहीं होने पर निगम की टीम ने सुबह ही होटल परिसर के बाहर स्थित एक लग्जरी कार शोरूम और एक रेस्टोरेंट को कुर्क करते हुए सील कर दिया।

नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर रेवेन्यू टीम और स्थानीय प्रशासन मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने के कारण यह सख्त कदम उठाया गया। इसी क्रम में निगम की दूसरी टीम ने राजापार्क क्षेत्र में स्थित होटल रमाडा के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस होटल ग्रुप पर 1.36 करोड़ रुपये का यूडी टैक्स बकाया पाया गया था। बकाया राशि को लेकर कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर निगम ने होटल ग्रुप की कुछ संपत्तियों को सील कर दिया।

हालांकि, कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद दोनों होटल ग्रुप्स के मैनेजमेंट ने बकाया यूडी टैक्स का भुगतान कर दिया। भुगतान की पुष्टि होने के बाद नगर निगम ने तुरंत प्रभाव से सील की गई संपत्तियों को खोलने का आदेश जारी कर दिया।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य कर वसूली में अनुशासन बनाए रखना और बकायेदारों को समय पर भुगतान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी बड़े बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस घटना के बाद होटल इंडस्ट्री में हलचल देखी गई, जबकि प्रशासनिक स्तर पर इसे एक सख्त और प्रभावी कर वसूली अभियान के रूप में देखा जा रहा है।