×

जयपुर में फर्जी बोर्ड और मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई, वीडियो में जाने पहले दिन 200 से ज्यादा चालान

 

राजधानी जयपुर में मॉडिफाइड वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट, अनधिकृत बोर्ड, पोस्टर और लाल पट्टियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने बुधवार से शहर के प्रमुख टोल प्लाजा और बाहरी मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/oZZkMDnVVl4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/oZZkMDnVVl4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

1000 से अधिक वाहनों की जांच

अभियान के पहले ही दिन अधिकारियों ने 1000 से अधिक वाहनों की जांच की। जांच के दौरान विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 200 से ज्यादा चालान जारी किए गए।अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस पदाधिकारी का बोर्ड लगी कार पर कार्रवाई

जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार पर नंबर प्लेट के ऊपर "सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजस्थान" लिखा हुआ बोर्ड लगा मिला। परिवहन अधिकारियों ने पाया कि वाहन पर लगाया गया यह बोर्ड मोटर वाहन नियमों के अनुरूप नहीं था।नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही मौके पर ही बोर्ड हटवाया गया।

अनधिकृत बोर्ड और लाल पट्टियां निशाने पर

परिवहन विभाग का कहना है कि कई वाहन चालक प्रभावशाली पदों, संगठनों या राजनीतिक पहचान दर्शाने वाले बोर्ड लगाकर नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसके अलावा वाहनों पर अनधिकृत लाल पट्टियां, स्टिकर और संशोधित नंबर प्लेटें भी सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए समस्या बनती हैं।

संयुक्त अभियान रहेगा जारी

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमें आगे भी शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाएंगी। विशेष रूप से फर्जी नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, अनधिकृत हूटर, फ्लैशर लाइट और नियम विरुद्ध बोर्ड लगाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी।

नियमों की पालना की अपील

अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर केवल वैध और अनुमत पहचान चिह्न ही लगाएं तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस विशेष अभियान के बाद राजधानी में नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी साफ दिखाई दे रही है।