×

जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल: फुटेज में देंखे रूटीन चेकिंग के दौरान शौचालय के पास मिला फोन

 

केंद्रीय कारागार जयपुर में एक बार फिर मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है। जेल परिसर में प्रतिबंधित वस्तु मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर जेल प्रशासन ने लालकोठी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।नकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब पौने 6 बजे सेंट्रल जेल में रूटीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षा प्रहरी को वार्ड नंबर 9 की बैरक नंबर 4 के पीछे बने शौचालय के पास एक काले रंग का MTRM 26 मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/MzpGsJQhQWw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MzpGsJQhQWw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जेल प्रशासन के मुताबिक मोबाइल में कोई सिम कार्ड नहीं था, जबकि उसकी बैटरी अलग से बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल कौन कर रहा था।घटना के बाद जेल प्रशासन ने पूरे परिसर में अतिरिक्त तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और जेल स्टाफ से पूछताछ के जरिए मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसमें किसी बंदी या बाहरी व्यक्ति की मिलीभगत तो नहीं है। गौरतलब है कि जयपुर सेंट्रल जेल में पहले भी कई बार मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों के बाद जेल प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दावे करता रहा है, लेकिन फिर भी मोबाइल मिलने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।