×

मदन राठौड़ का तीखा हमला, वीडियो में देखें बोले - कांग्रेस का जनाधार घट रहा, हार का ठीकरा EVM पर फोड़ती है

 

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देशभर में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी हताशा के कारण कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/LtTAqmAyCfI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LtTAqmAyCfI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राठौड़ ने कहा कि जहां कांग्रेस को चुनाव में जीत मिलती है, वहां उसके नेता अपनी उपलब्धियों का बखान करते हैं और खुद की पीठ थपथपाते हैं। लेकिन जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ता है, वहां वे चुनाव आयोग या ईवीएम को दोष देने लगते हैं। यह लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन पराजय स्वीकार करने के बजाय संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व जनता के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय बहानेबाजी करता है।

राठौड़ ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता मर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करते। उनकी शब्दावली का स्तर बेहद हल्का है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ऐसे बयान राजनीतिक वातावरण को दूषित करते हैं और स्वस्थ बहस की परंपरा को कमजोर करते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। जनता भी ऐसी बयानबाजी को पसंद नहीं करती और समय आने पर इसका जवाब देती है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी संगठन और सरकार जनता के विश्वास के साथ काम कर रही है और विकास के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि आखिर उसके समर्थन में लगातार गिरावट क्यों आ रही है।