×

जयपुर में करण औजला की नए गाने की शूटिंग, फुटेज में देंखे भर झील से नाहरगढ़ तक फिल्माए खास दृश्य

 

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर करण औजला इन दिनों जयपुर और आसपास के इलाकों में अपने नए गाने की शूटिंग कर रहे हैं। गाने की शूटिंग की शुरुआत रविवार को सांभर झील से हुई, जहां टीम ने कई खास दृश्यों को कैमरे में कैद किया। इसके बाद सोमवार को शूटिंग टीम जयपुर पहुंची और शहर की अलग-अलग लोकेशन पर गाने के सीन्स फिल्माए जा रहे हैं।

जयपुर की ऐतिहासिक इमारतों, प्राकृतिक खूबसूरती और खास लोकेशन को गाने के विजुअल्स का हिस्सा बनाया जा रहा है। शूटिंग के दौरान शहर की विरासत और राजस्थान के पारंपरिक माहौल को भी गाने के दृश्यों में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है।

नाहरगढ़ में शूट किया गया सनराइज सीन

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/7S-SKsBZKvM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/7S-SKsBZKvM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के मुताबिक, गाने की शूटिंग के लिए जयपुर के नाहरगढ़ को भी चुना गया है। यहां सुबह सूर्योदय के समय खास दृश्यों की शूटिंग की गई। नाहरगढ़ से दिखाई देने वाला जयपुर का मनोरम नजारा और सुबह की प्राकृतिक रोशनी गाने के विजुअल्स को खास बनाने के लिए इस्तेमाल की गई।

सनराइज शूट पूरा होने के बाद टीम ने जयपुर की दूसरी लोकेशन का रुख किया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में गाने से जुड़े सीन फिल्माए जा रहे हैं। शूटिंग के लिए ऐसी जगहों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां जयपुर की ऐतिहासिक पहचान और प्राकृतिक खूबसूरती दोनों नजर आ सकें।

सांभर झील से शुरू हुई शूटिंग

इस नए पंजाबी गाने की शूटिंग रविवार को सांभर झील से शुरू की गई थी। झील और उसके आसपास के क्षेत्र में गाने के शुरुआती और खास विजुअल्स फिल्माए गए। सांभर की प्राकृतिक लोकेशन के बाद टीम जयपुर पहुंची, जहां शूटिंग का अगला चरण शुरू किया गया।

करण औजला के नए प्रोजेक्ट को लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, गाने के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

जल्द रिलीज हो सकता है नया गाना

सूत्रों के अनुसार, यह करण औजला का नया पंजाबी गाना है, जिसे जल्द ही किसी बड़ी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। हालांकि, गाने का शीर्षक, इसमें शामिल अन्य कलाकारों और रिलीज की तारीख को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।

जयपुर में चल रही शूटिंग पूरी होने के बाद गाने का पोस्ट-प्रोडक्शन काम किया जाएगा। इसके बाद मेकर्स की ओर से गाने की आधिकारिक घोषणा और रिलीज से जुड़ी जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है। अभी प्रशंसकों को गाने के नाम और रिलीज डेट का इंतजार है।