×

जयपुर का राजमंदिर सिनेमा मनाएगा गोल्डन जुबली, वीडियो में देंखे 50 साल पूरे होने पर दर्शकों को फ्री दिखाई जाएंगी 5 फिल्में

 

Raj Mandir Cinema अपनी भव्यता, शानदार वास्तुकला और अनोखे सिनेमाई अनुभव के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अब एशिया के सबसे प्रतिष्ठित सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में गिने जाने वाला यह ऐतिहासिक सिनेमा हॉल अपनी गोल्डन जुबली मनाने जा रहा है। 1 जून को राजमंदिर सिनेमा अपने 50 साल पूरे करेगा और इस खास मौके पर दर्शकों के लिए मुफ्त फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pbPVwfoDdAg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pbPVwfoDdAg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राजमंदिर सिनेमा की ओर से इस अवसर पर कुल 5 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिन्हें दर्शक बिना टिकट के देख सकेंगे। खास बात यह है कि इनमें ऐसी फिल्में भी शामिल हैं जिन्होंने राजमंदिर में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था। जानकारी के अनुसार इनमें से दो फिल्में यहां लगातार एक साल और डेढ़ साल तक चली थीं।राजमंदिर सिनेमा के मालिक Saurabh Surana ने बताया कि इस सिनेमा हॉल की शुरुआत वर्ष 1976 में हुई थी। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों का यह सफर जयपुरवासियों और सिनेमा प्रेमियों के प्यार और समर्थन की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राजमंदिर सिर्फ एक सिनेमा हॉल नहीं बल्कि जयपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

राजमंदिर अपनी अनोखी डिजाइन और आलीशान इंटीरियर के लिए देश-विदेश में खास पहचान रखता है। इसकी भव्य लॉबी, आकर्षक लाइटिंग और शाही माहौल दर्शकों को अलग अनुभव देता है। यही वजह है कि यहां फिल्म देखने को केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक यादगार अनुभव माना जाता है।वर्षों से कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का प्रीमियर और विशेष प्रदर्शन राजमंदिर में होता रहा है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी इस सिनेमा हॉल को देखने जरूर पहुंचते हैं। इसकी खूबसूरती और प्रतिष्ठा के कारण इसे “भारत का सबसे सुंदर सिनेमा हॉल” भी कहा जाता है।

गोल्डन जुबली समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सिनेमा हॉल को सजाने के साथ-साथ पुराने दौर की यादों को भी दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।राजमंदिर में फ्री फिल्म शो की घोषणा के बाद जयपुर के सिनेमा प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। लोग इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।पांच दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा राजमंदिर सिनेमा अब भी जयपुर की शान बना हुआ है और इसकी गोल्डन जुबली शहर के सांस्कृतिक इतिहास में एक खास पल मानी जा रही है।