×

जयपुर में टोल टैक्स बढ़ा, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, वीडियो में जाने कार चालकों को राहत

 

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) ने जयपुर और आसपास के विभिन्न नेशनल हाईवे पर टोल दरों में संशोधन की घोषणा की है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इस फैसले का असर जयपुर से जुड़े प्रमुख रूट्स जैसे रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, जयपुर-सीकर और जयपुर-दौसा हाईवे पर देखने को मिलेगा।जारी अधिसूचना के अनुसार, जयपुर से दिल्ली जाने वाले पुराने हाईवे पर स्थित दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर नई दरें लागू होंगी। इसके अलावा जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर ठीकरिया और बड़गांव टोल बूथ, रिंग रोड पर सीतारामपुरा और हिंगोनिया टोल प्लाजा, तथा जयपुर-सीकर हाईवे पर टाटियावास टोल बूथ पर भी संशोधित दरें लागू की जाएंगी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/txEBU0w9nXA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/txEBU0w9nXA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्राधिकरण के मुताबिक, यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कॉमर्शियल वाहनों और भारी वाहनों के लिए की गई है। कारऔर हल्के निजी वाहनों के टोल शुल्क में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे आम यात्रियों को राहत मिलेगी।अधिकारियों का कहना है कि यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। बढ़ती यातायात मांग और सड़क नेटवर्क के विस्तार को देखते हुए टोल दरों में समय-समय पर बदलाव किया जाता है।

हालांकि, ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने इस बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि भारी वाहनों पर टोल बढ़ने से माल ढुलाई की लागत में वृद्धि होगी, जिसका असर अंततः उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।स्थानीय यात्रियों ने राहत की सांस ली है कि निजी कारों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है। वहीं, व्यवसायिक परिवहन से जुड़े लोग इस फैसले को लेकर आने वाले दिनों में अपनी रणनीति पर विचार कर सकते हैं। फिलहाल, सभी टोल प्ला पर नई दरों के लागू होने की तैयारी शुरू कर दी गई है और 1 अप्रैल से संशोधित शुल्क व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।