×

Jaipur देश के तीन सबसे प्रदूषित शहरों में हनुमानगढ़, सिरोही की हवा सबसे शुद्ध
 

 

राजस्थान न्यूज डेस्क, प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच चिंता बढ़ाने वाली खबर है। भिवाड़ी पर तो प्रदूषण का दाग गहराता रहा ही है, अब हनुमानगढ़ भी इसकी चपेट में है। दिल्ली के विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने 2023-24 की शीतकालीन रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत के 3 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में दिल्ली एनसीआर, बेगूसराय और हनुमानगढ़ शामिल हैं।

हनुमानगढ़ में शीतकालीन औसत 171.6 µg/m³ रहा। इस सर्दी में 20 सबसे प्रदूषित शहरों में धौलपुर, भिवाड़ी व श्रीगंगानगर भी रहे। प्रदेश में सबसे साफ हवा सिरोही में है। 254 शहरों की रिपोर्ट में राजस्थान के 33 शहर शामिल किए गए।

स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग संस्था आईक्यूएयर ने रिपोर्ट में भारत को तीसरा सबसे प्रदूषित देश माना है। दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 42 भारत के हैं, जहां 2023 में पीएम 2.5 (प्रदूषण के महीन कण) का औसत स्तर डब्ल्यूएचओ के मानकों से करीब दस गुना ज्यादा खराब था।

जयपुर न्यूज डेस्क!!!