×

जयपुर: “वोट चोरी” आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, वीडियो में देखें मदन राठौड़ बोले—निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना गलत

 

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस द्वारा लगाए गए “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/tLyLUi5hPKU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tLyLUi5hPKU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को केवल पश्चिम बंगाल की बात नजर आती है, लेकिन अन्य राज्यों की स्थिति पर वे सवाल नहीं उठाते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इनको केरल का ध्यान नहीं आता है। यह किस मुंह से बात करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर वास्तव में किसी तरह की “वोट चोरी” संभव होती, तो यह सभी राज्यों में की जा सकती थी। राठौड़ ने कहा, “हम अगर वोट चोरी करते तो केरल में भी कर लेते, फिर कांग्रेस मुंह दिखाने लायक नहीं रहती।”

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने तमिलनाडु के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पार्टी को एक सीट मिली है। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की अनियमितता संभव होती तो वहां भी परिणाम अलग होते, लेकिन ऐसा कुछ करना न तो संभव है और न ही व्यावहारिक।

मदन राठौड़ ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी जोर देते हुए कहा कि आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं होता। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पर इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है और इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा पर सवाल उठते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना ठोस आधार के ऐसे आरोप लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है और दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है।