ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज, एक्सक्लुसीव फुटेज में जानें जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया संग रिश्ते पर लगी मुहर, वर्ल्ड कप के बाद कर सकते हैं शादी
टीम इंडिया के स्टार ओपनर और बिहार के रहने वाले ईशान किशन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी शादी और रिलेशनशिप की चर्चा है। ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने एक इंटरव्यू में उनकी गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा किया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर मुहर लग गई है।
ईशान किशन के दादा ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है, जो जयपुर की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि ईशान जिससे भी शादी करना चाहेंगे, उन्हें वह स्वीकार होगा। परिवार ने पहले भी बड़े बेटे की पसंद से शादी करवाई थी और अब ईशान की भी शादी उनकी इच्छा के अनुसार करवाई जाएगी।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अदिति हुंडिया ईशान की गर्लफ्रेंड हैं। अदिति जयपुर में रहती हैं और मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं, जिससे उन्हें खास पहचान मिली।
ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है। दोनों को कई मौकों पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक-दूसरे से जुड़ा देखा गया था, लेकिन अब परिवार की ओर से पुष्टि होने के बाद यह रिश्ता आधिकारिक तौर पर चर्चा में आ गया है।
सूत्रों के अनुसार, ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फैंस को उनकी शादी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं अदिति हुंडिया भी फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अब क्रिकेट प्रेमियों और फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं