☰
×

जयपुर के गर्ल्स हॉस्टल में खाने में मिले कीड़े, छात्राओं का हंगामा; वीडियो में जाने हॉस्टल खाली कर फीस वापस मांगने की उठाई मांग

 

जयपुर के सीतापुरा स्थित ओएसीस रेजिडेंसी गर्ल्स हॉस्टल में खाने में कीड़े निकलने के आरोप के बाद छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल में परोसे जाने वाले खाने में लगातार कीड़े निकल रहे हैं। इससे परेशान होकर उन्होंने हॉस्टल खाली करने और मा कराए गए रुपए वापस लौटाने की मांग की। सोमवार रात को कई छात्राएं हॉस्टल से बाहर सड़क पर आ गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार, ओएसीस रेजिडेंसी की तीन बिल्डिंग में 500 से ज्यादा छात्राएं रहती हैं। इनमें से ज्यादातर छात्राएं जेईसीआरसी (JECRC) और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती हैं। यह हॉस्टल जेईसीआरसी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन पर खाने की गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

हॉस्टल खाली करने और पैसे वापस मांगने पर अड़ीं छात्राएं

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/V4aX-JqN-6Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V4aX-JqN-6Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

खाने में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद छात्राएं हॉस्टल के गेट पर एकत्र हो गईं। उन्होंने हॉस्टल संचालिका रिपक्षिका कोठारी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। छात्राओं ने कहा कि यदि हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता और रहने की व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है, तो वे यहां नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने हॉस्टल खाली करने और जमा कराए गए रुपए वापस करने की मांग रखी।छात्राओं का आरोप है कि खाने में कीड़े निकलने की समस्या लगातार सामने आ रही है। ऐसे में उन्हें भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो रही है। छात्राओं ने प्रबंधन से इस मामले में जवाब देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

बीमार छात्रा की देखभाल नहीं करने का भी आरोप

मामले में बीसीए की छात्रा नव्या की मां ने भी हॉस्टल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि बेटी की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई और उसकी उचित देखभाल भी नहीं की गई। इस बात को लेकर उन्होंने हॉस्टल प्रबंधन पर सवाल उठाए।नव्या की मां ने सोमवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हॉस्टल के गेट पर छात्राओं की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने प्रबंधन के सामने अपनी शिकायतें रखीं।

500 से ज्यादा छात्राओं के रहने की व्यवस्था

ओएसीस रेजिडेंसी गर्ल्स हॉस्टल की तीन बिल्डिंग में 500 से ज्यादा छात्राओं के रहने की जानकारी सामने आई है। बड़ी संख्या में छात्राओं के यहां रहने के कारण खाने की गुणवत्ता और उनकी देखभाल से जुड़े सवाल महत्वपूर्ण हो गए हैं। छात्राओं की मांग है कि हॉस्टल प्रबंधन उनकी शिकायतों को गंभीरता से ले और जमा राशि लौटाने के मामले में उचित कदम उठाए।फिलहाल, छात्राओं की ओर से खाने में कीड़े मिलने और देखभाल में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। मामले में हॉस्टल प्रबंधन का पक्ष और खाद्य गुणवत्ता की आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि प्रबंधन छात्राओं की मांगों पर क्या कार्रवाई करता है और उनकी समस्याओं का समाधान किस तरह किया जाता है।