×

जयपुर-लखनऊ हवाई यात्रियों को फिर झटका, वीडियो में जाने इंडिगो ने दोपहर की फ्लाइट भी सप्ताह में सिर्फ 4 दिन की; तीन दिन नहीं मिलेगी सीधी उड़ान

 

जयपुर और लखनऊ के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी खबर सामने आई है। इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर संचालित अपनी दोपहर की सीधी उड़ान 6E-7482 के संचालन में कटौती कर दी है। अब यह फ्लाइट रोजाना की बजाय सप्ताह में केवल चार दिन ही संचालित होगी। इससे दोनों शहरों के बीच नियमित सीधी हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित होगी।इससे पहले 1 जुलाई से इंडिगो ने जयपुर-लखनऊ रूट पर संचालित सुबह की सीधी उड़ान भी बंद कर दी थी। अब दोपहर की फ्लाइट के संचालन में कमी के बाद यात्रियों के सामने यात्रा को लेकर नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/92pcuST2oM8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/92pcuST2oM8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई समय-सारिणी के अनुसार, फ्लाइट 6E-7482 अब केवल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को जयपुर से लखनऊ तथा लखनऊ से जयपुर के बीच उड़ान भरेगी। वहीं मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इस रूट पर इंडिगो की कोई भी सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं होगी।इस बदलाव का सबसे अधिक असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो व्यवसाय, सरकारी कार्य, शिक्षा या चिकित्सा कारणों से नियमित रूप से जयपुर और लखनऊ के बीच यात्रा करते हैं। अब उन्हें या तो दिल्ली, अहमदाबाद या अन्य शहरों के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना होगा या फिर अपनी यात्रा की तारीख और समय में बदलाव करना पड़ेगा।

एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी प्रमुख रूट पर सीधी उड़ानों में कटौती से यात्रियों का समय और यात्रा खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। खासकर नियमित यात्रियों के लिए यह बदलाव असुविधाजनक साबित हो सकता है।हालांकि, इंडिगो की ओर से फ्लाइट के संचालन में कटौती के पीछे आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। आमतौर पर एयरलाइंस यात्रियों की मांग, परिचालन संबंधी आवश्यकताओं या बेड़े की उपलब्धता के आधार पर अपनी उड़ानों की संख्या और समय-सारिणी में बदलाव करती हैं।

फिलहाल, जयपुर और लखनऊ के बीच यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टिकट बुक करने से पहले फ्लाइट की उपलब्धता और संचालन के दिनों की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।