☰
×

जयपुर के पैसिफिक मॉल में शुरू हुआ भारत का पहला इमर्सिव एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन ‘जिंगवर्स’, वीडियो में जानें 25 हजार वर्गफीट में 25 से ज्यादा आकर्षण

 

जयपुर में मनोरंजन का अनुभव अब नए अंदाज में मिलने वाला है। अब तक मॉल में शॉपिंग, फिल्म और गेमिंग तक सीमित रहने वाले लोगों को यहां तकनीक और रचनात्मकता से जुड़ा एक अलग अनुभव मिलेगा। जयपुर के पैसिफिक मॉल में भारत के पहले इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के रूप में ‘जिंगवर्स’ की शुरुआत हुई है। करीब 25 हजार वर्गफीट क्षेत्र में फैले इस डेस्टिनेशन में 25 से ज्यादा आकर्षण तैयार किए गए हैं।

जिंगवर्स की खासियत यह है कि यहां लोग केवल मनोरंजन को देखेंगे नहीं, बल्कि खुद उसका हिस्सा बनकर अलग-अलग दुनियाओं का अनुभव कर सकेंगे। कंपनी का उद्देश्य तकनीक, रचनात्मकता और इंटरैक्टिव गतिविधियों के जरिए मनोरंजन को नया रूप देना है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/EmD0cHxAV-g?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/EmD0cHxAV-g/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीईओ बोले- मनोरंजन की परिभाषा बदलने का प्रयास

कंपनी के सीईओ गौरांग अग्रवाल ने कहा कि जिंगवर्स में उनका उद्देश्य तकनीक, रचनात्मकता और इमर्सिव अनुभवों के माध्यम से मनोरंजन की परिभाषा को नया रूप देना है। जयपुर में इसकी शुरुआत को लेकर कंपनी उत्साहित है। उन्हें उम्मीद है कि शहर के परिवार और दोस्त यहां आकर मनोरंजन के नए आयामों का अनुभव करेंगे।

बच्चों के लिए खास होगा जिंगडम जोन

जिंगवर्स में बच्चों और परिवारों के लिए जिंगडम खास आकर्षण का केंद्र बन सकता है। इस जोन में मनोरंजन के साथ रचनात्मकता और इंटरैक्टिव गतिविधियों का मेल देखने को मिलेगा। इसकी प्रमुख गतिविधियों में वॉल ऑफ वंडर्स शामिल है।

वॉल ऑफ वंडर्स में बच्चे अपनी पसंद के चित्र बना सकेंगे। इसके बाद डिजिटल तकनीक की मदद से उनके बनाए चित्र बड़ी स्क्रीन पर जीवंत होते नजर आएंगे। यानी कागज पर बनाई गई कल्पना कुछ ही पलों में डिजिटल दुनिया का हिस्सा बन जाएगी। इससे बच्चों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा।

जॉयफुल बीच पर मिलेगा समुद्र तट जैसा अनुभव

जॉयफुल बीच भी जिंगडम जोन का खास आकर्षण है। यहां समुद्र तट जैसा माहौल तैयार किया गया है। डिजिटल तकनीक के जरिए रेत और समुद्र किनारे जैसा अनुभव देने की व्यवस्था की गई है। इससे शहर के भीतर ही लोगों को एक अलग तरह का मनोरंजक माहौल मिलेगा।

करीब 25 हजार वर्गफीट में फैले जिंगवर्स में 25 से अधिक आकर्षण होने के कारण यह परिवारों और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए नया विकल्प बन सकता है। खासकर बच्चों के लिए यहां मनोरंजन के साथ कुछ नया करने और अपनी कल्पनाशीलता दिखाने का अवसर मिलेगा।