×

उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं का असर, फुटेज में जानें राजस्थान में पारा तेजी से लुढ़का, सीकर में तापमान 1 डिग्री पर पहुंचा

 

उत्तर भारत में शीतलहर के प्रकोप का असर राजस्थान में भी तेजी से देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सीकर, चूरू, जयपुर सहित शेखावाटी क्षेत्र ने इस सीजन की सबसे सर्द रात का सामना किया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/eI_lAE4N-vA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/eI_lAE4N-vA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गुरुवार देर रात सीकर में न्यूनतम तापमान गिरकर जमाव बिंदु के बेहद करीब 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, बुधवार की रात चूरू और शेखावाटी क्षेत्र के कई इलाकों में पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और पेड़-पौधों पर ओस जमने लगी है, जिसके चलते पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

कम तापमान के कारण सुबह और देर शाम कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। सड़कें सुनसान दिखने लगी हैं और बाजारों में लोगों की चहल-पहल कम हो गई है। वहीं, लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल राज्य में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज उत्तरी हवाएं तापमान को और गिरा सकती हैं। अगले एक सप्ताह तक अधिकतर जिलों में कड़ाके की सर्दी बनी रहने का अनुमान है।

विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट संभव है। इससे किसानों में पाले को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।

सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, कृषि विभाग भी किसानों को पाला आने की संभावना को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाए अपनाने की सलाह दे रहा है।