जयपुर में ‘पति-पत्नी और वो’ का हाई-वोल्टेज ड्रामा: वीडियो में देंखे बीच सड़क भिड़ंत, टोंक रोड पर मचा हंगामा
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को टोंक रोड पर उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक पत्नी ने अपने पति और उसकी कथित गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर पकड़ लिया। यह पूरा मामला गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास गोल्डन लीफ बिल्डिंग के सामने हुआ, जहां कुछ ही मिनटों में सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी ने अपने पति का पीछा किया और उसे उस समय पकड़ लिया जब वह बाइक पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड को बैठाकर कहीं जा रहा था। जैसे ही पत्नी मौके पर पहुंची, उसने बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया।
आरोप है कि गुस्साई पत्नी ने पहले पति की गर्लफ्रेंड को बाल पकड़कर नीचे खींचा और उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इसके बाद पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। पत्नी का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने पति पर भी थप्पड़ और घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।इस पूरी घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग वीडियो बनाते नजर आए तो कुछ लोग महिला को रोकने के बजाय उसे और गुस्सा दिलाते दिखे। सड़क पर कुछ समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बाद में स्थिति किसी तरह शांत हुई, हालांकि तब तक यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन चुका था।फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस तरह की सार्वजनिक मारपीट ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और सड़क पर भीड़ के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जयपुर के व्यस्त टोंक रोड पर हुई यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग इस पूरे प्रकरण पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।