×

राजस्थान में गोवा स्टाइल अवैध कैसीनो का खुलासा, वीडियो में देखें फार्महाउस पार्टियों में हाईप्रोफाइल जुआ, पत्ते बांटने के लिए लड़कियां

 

राजस्थान के कई शहरों में गोवा की तर्ज पर चल रहे अवैध कैसीनो का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस कार्रवाई में सामने आया है कि लग्जरी विला और फार्महाउस को दो-दो दिन के लिए बुक कर हाईप्रोफाइल जुआ पार्टियां आयोजित की जा रही थीं, जिनमें देशभर से लोगों को मोटी रकम लेकर एंट्री दी जाती थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1u2_x9zgcQc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1u2_x9zgcQc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मामला जयपुर के नजदीक भांकरोटा इलाके का है, जहां एक फार्महाउस पर चल रही ऐसी ही कैसीनो पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई में ऑर्गेनाइजर प्रदीप लालवानी सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में मास्टरमाइंड ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया गया कि इन पार्टियों में शामिल होने के लिए लोगों से लाखों रुपए वसूले जाते थे। पार्टी को आकर्षक बनाने के लिए टेबल पर पत्ते बांटने के लिए लड़कियों की व्यवस्था की जाती थी, वहीं शराब, हुक्का और अन्य लग्जरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती थीं।

इतना ही नहीं, आयोजकों द्वारा सुरक्षा की पूरी गारंटी भी दी जाती थी, ताकि किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से बचा जा सके। इन पार्टियों में शामिल होने वाले ज्यादातर लोग हाईप्रोफाइल और संपन्न वर्ग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क केवल जयपुर तक सीमित नहीं था। आरोपी पहले भी प्रदेश के कई शहरों में इस तरह की कैसीनो पार्टियां आयोजित कर चुके हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और अन्य शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।