×

जयपुर में ई-स्पोर्ट्स का बड़ा धमाका: बीजीएमआई प्रो सीरीज 2026 ग्रैंड फिनाले शुरू, वीडियो में जाने 4 करोड़ के प्राइज पूल पर 16 टीमें भिड़ीं

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर इस बार ई-स्पोर्ट्स इतिहास के एक बड़े आयोजन का गवाह बन रही है। देश की सबसे बड़ी ई-स्पोर्ट्स LAN चैंपियनशिप में से एक बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) प्रो सीरीज (BMPS) 2026 ग्रैंड फिनाले का आगाज शुक्रवार से जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हो गया है।यह पहला मौका है जब राजस्थान इस स्तर की ई-स्पोर्ट्स LAN चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह भव्य आयोजन 19 से 21 जून तक चलेगा, जिसमें देश की टॉप 16 टीमें खिताब के लिए आमने-सामने हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hidAd3JA_xI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hidAd3JA_xI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस प्रतियोगिता में कुल 4 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्राइज पूल रखा गया है, जबकि विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का भी मौका मिलेगा।आयोजन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह टूर्नामेंट पूरी तरह से ऑनलाइन स्टेज से शुरू हुआ था, जिसमें देशभर की 64 टीमों ने हिस्सा लिया था। कई कठिन चरणों और एलिमिनेशन राउंड्स के बाद शीर्ष 16 टीमों ने ग्रैंड फिनाले के लिए क्वालिफाई किया है।

करण महेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत ऑनलाइन चरण से हुई थी, जहां से चयनित टीमें अब लाइव LAN फॉर्मेट में एक-दूसरे से मुकाबला कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई पहचान और मजबूत मंच प्रदान कर रहे हैं।जयपुर में आयोजित यह ग्रैंड फिनाले न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी एक बड़ा आकर्षण बना हुआ है। देशभर से ई-स्पोर्ट्स प्रेमी इस मुकाबले पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि यह प्रतियोगिता भारत में प्रतिस्पर्धी गेमिंग के भविष्य की दिशा तय कर सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में ई-स्पोर्ट्स तेजी से एक प्रोफेशनल इंडस्ट्री के रूप में उभर रहा है और इस तरह के बड़े टूर्नामेंट युवाओं को नए करियर विकल्प भी दे रहे हैं। फिलहाल सभी की निगाहें 21 जून को होने वाले फाइनल रिजल्ट पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि कौन सी टीम इस प्रतिष्ठित खिताब और करोड़ों के इनाम की विजेता बनती है।