कांग्रेस का विधानसभा से वॉकआउट, एक्सक्लूसिव वीडियो में जाने खर्रा ने सदन में थूका
सामाजिक संस्थाओं के लिए जमीन आवंटन में देरी को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा के शून्यकाल में विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक मोतीराम ने रेवदर क्षेत्र में तीन समाजों को छात्रावास के लिए जमीन आवंटन में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इस पर स्पष्टीकरण की मांग की, लेकिन राजस्व मंत्री ने जवाब देते हुए पिछली सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। मंत्री के इस जवाब से नाराज कांग्रेस विधायक सदन से वॉकआउट कर गए।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस वॉकआउट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसी केवल नौटंकी करते हैं और उनका विरोध बिना किसी ठोस कारण के होता है। वहीं, प्रश्नकाल के दौरान एक और विवाद उस वक्त हुआ जब यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा विधानसभा सदन में ही थूकते हुए कैमरे में दिखाई दिए। यह घटना सदन में एक अप्रत्याशित मोड़ पर सामने आई और मंत्री के इस व्यवहार को लेकर कई सवाल उठने लगे।