×

जयपुर में चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे पंजाब के दो बदमाश गिरफ्तार

 

जयपुर की सोडाला थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शहर में लगातार महिलाओं को निशाना बना रहा था और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ubzqhTVGbr8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ubzqhTVGbr8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बाइक चोरी कर करते थे वारदात

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले बाइक चोरी करते थे और फिर उसी बाइक का इस्तेमाल कर जयपुर शहर में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने शहर में करीब 6 महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदातें की थीं।

होटल में रुककर बनाते थे योजना

पुलिस के अनुसार, आरोपी जयपुर में वारदात करने के लिए बाहर से आते थे और शहर के होटलों में कमरा लेकर ठहरते थे। वहीं से वे रेकी करते और फिर लूट की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

9 जून की वारदात से खुला राज

यह पूरा मामला 9 जून को सोडाला इलाके में हुई चेन स्नेचिंग की घटना के बाद सामने आया, जिसमें बाइक पर आए दोनों बदमाशों ने एक महिला की चेन झपट ली थी। इस दौरान महिला गिरकर घायल भी हो गई थी।

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस, निवासी सिविल लाइन पटियाला, पंजाब (हाल अनाज मंडी, पटियाला)
  • काका शर्मा, निवासी कोतवाली पटियाला, पंजाब

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही पंजाब के पटियाला में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस की बड़ी सफलता

जयपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि गिरोह शहर में लगातार महिलाओं को निशाना बना रहा था और लोगों में दहशत का माहौल था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।