☰
×

जयपुर में आज 10 घंटे बंद रहेगा CBI फाटक, वीडियो में जाने सुबह 7 से शाम 5 बजे तक आवाजाही बंद, हजारों लोगों को करना होगा रूट डायवर्ट

 

जयपुर के खातीपुरा और जगतपुरा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित CBI रेलवे फाटक आज 7 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए बंद रहेगा। रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक फाटक से वाहनों और लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। काम पूरा होने तक CBI फाटक नंबर 214 से वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। रेलवे की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के दौरान इस रास्ते से जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे मार्गों का इस्तेमाल करें।

जगतपुरा और आसपास के इलाकों पर असर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/zLNH3nKPjKc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zLNH3nKPjKc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

CBI रेलवे क्रॉसिंग जगतपुरा और आसपास के कई इलाकों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है। यह रास्ता इंदिरा गांधी नगर कॉलोनी समेत आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रेलवे फाटक से होकर गुजरते हैं।फाटक बंद रहने के कारण सुबह और शाम के समय आसपास के वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले अपने रूट की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

10 घंटे तक बंद रहेगा रास्ता

रेलवे के अनुसार CBI फाटक नंबर 214 सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इस अवधि में पैदल यात्रियों और दोपहिया-चारपहिया वाहनों को भी फाटक से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। रेलवे ट्रैक का मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद फाटक से सामान्य आवाजाही बहाल की जाएगी।रेलवे प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे मेंटेनेंस कार्य के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के आसपास अनावश्यक भीड़ न करें और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।