☰
×

जयपुर में शादी समारोह के बाहर कार का शीशा तोड़कर चोरी, वीडियो में देखें आईपैड-किताबें और नकदी ले गए चोर; जूते भी नहीं छोड़े

 

जयपुर में शादी समारोह में शामिल होने गई युवती की कार को चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश कार का पिछला शीशा तोड़कर अंदर रखा आईपैड, लॉ की किताबें, नकदी, मेकअप किट, पावर बैंक और एडिडास कंपनी के जूते चोरी कर ले गए। घटना जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में जेएलएन मार्ग स्थित पैराडाइज मैरिज गार्डन के बाहर की है। पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता विधुती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 20 नवंबर को वह अपनी सहेली के भाई की शादी में शामिल होने पैराडाइज मैरिज गार्डन गई थी। उसने अपने पिता की कार शाम करीब 7:30 बजे मैरिज गार्डन के सामने जेएलएन मार्ग पर खड़ी की थी। इसके बाद वह शादी समारोह में शामिल होने चली गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/EmD0cHxAV-g?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/EmD0cHxAV-g/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रात 9:30 बजे लौटी तो टूटा मिला कार का शीशा

पीड़िता के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे जब वह वापस कार के पास पहुंची तो उसका पिछला शीशा टूटा हुआ मिला। कार के अंदर सामान चेक करने पर कई चीजें गायब मिलीं। चोर कार में रखा आईपैड, लॉ की किताबें, मेकअप किट और पावर बैंक ले गए थे।

इसके अलावा बदमाशों ने कार में रखे 5,300 रुपए नकद भी चोरी कर लिए। चोरों ने युवती के एडिडास कंपनी के जूते तक नहीं छोड़े और उन्हें भी अपने साथ ले गए। कार का शीशा टूटा देखकर युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता की शिकायत पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों के वाहनों को निशाना बनाए जाने से इलाके में वाहन सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।