×

जयपुर में CA किडनैपिंग का खुलासा, फुटेज में देंखे 1000 से ज्यादा CCTV खंगालकर 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

 

जयपुर के सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के किडनैपिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अशोक नगर थाना पुलिस ने 1000 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कर्ज चुकाने और अपने शौक पूरे करने के लिए CA को अगवा करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

मॉर्निंग वॉक के दौरान किया था अपहरण

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/LHoGfZjb3Ow?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LHoGfZjb3Ow/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दरअसल, 10 सितंबर को 50 वर्षीय CA राजीव गुप्ता सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पार्किंग में दो बदमाशों ने हथियार के दम पर उन्हें उनकी ही मर्सिडीज कार में अगवा कर लिया था।अचानक हुए अपहरण के बाद राजीव गुप्ता ने खुद को बचाने की कोशिश की। उन्होंने चलती कार का गेट खोलकर अपने दोनों पैर बाहर निकाल लिए। इसके बाद कार में उनके और बदमाशों के बीच संघर्ष हुआ।

दो गाड़ियों से टकराई कार

संघर्ष के दौरान आरोपी कार पर नियंत्रण नहीं रख सके और मर्सिडीज आमेर थाना इलाके में दो अन्य गाड़ियों से टकरा गई। इसके बाद कार कच्चे रास्ते पर पहुंच गई और नाले में पलट गई।हादसे के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू की और एक हजार से अधिक फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कर्ज चुकाने और अपने शौक पूरे करने के लिए CA के अपहरण की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।