×

वैशाली नगर में कॉपर वायर चोरी का बड़ा खुलासा, वीडियो में देंखे ‘टोपी वाले’ समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

 

जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों से बिजली और एसी के महंगे कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक शातिर ‘टोपी वाले’ चोर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इलाके में सूने और निर्माणाधीन मकानों को निशाना बना रहे थे। ये लोग दिन और रात दोनों समय मौके की तलाश कर बिजली के तार, एसी वायर और अन्य कीमती इलेक्ट्रिकल सामग्री चोरी करते थे। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था और कई पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/w5_mCOus1kk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/w5_mCOus1kk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मिले संदिग्ध के हुलिए के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी, जिसे ‘टोपी वाला’ कहा जा रहा था, की पहचान की और उसके मूवमेंट को ट्रैक करना शुरू किया।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों के ठिकानों का पता लया और दबिश देकर सभी चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संगठित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और चोरी किए गए कॉपर वायर को जलाकर उसका मेटल अलग कर बेचते थे ताकि पहचान से बचा जा सके।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में कटे हुए और जले हुए तांबे के तार भी बरामद किए हैं, जिन्हें चोरी की वारदातों में उपयोग किया गया था।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य साथियों और संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके। कुल मिलाकर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वैशाली नगर क्षेत्र में फैले चोरी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।