×

ऑपरेशन “म्यूल हंटर” में बड़ा खुलासा, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे बैंक खाता किराए पर देकर साइबर ठगों को सपोर्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “म्यूल हंटर” के तहत श्याम नगर थाना पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ईश्वर शर्मा के रूप में हुई है, जो अपने बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर फ्रॉड नेटवर्क को सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा था।डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने अपनी फर्म “वीर स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी” के नाम पर एक चालू बैंक खाता खुलवाया था और बाद में उसे साइबर ठगों को किराए पर दे दिया। इसी खाते का इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन ठगी की रकम को ट्रांजैक्ट करने के लिए किया जा रहा था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/67LSdYOBMEk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/67LSdYOBMEk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जांच में सामने आया है कि यह पहली बार नहीं था जब आरोपी ने इस तरह की गतिविधि की हो। इससे पहले भी उसने यस बैंक में अपनी फर्म के नाम से एक खाता खुलवाकर उसे किराए पर दिया था, जिसमें साइबर फ्रॉड से जुड़ी बड़ी राशि जमा हुई थी। इसके बावजूद उसने अपनी हरकतें नहीं रोकीं और बाद में एक्सिस बैंक में नया चालू खाता खोलकर उसे लगभग 50 हजार रुपये में साइबर अपराधियों को किराए पर दे दिया।

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जिसमें “म्यूल अकाउंट्स” यानी किराए के बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध लेन-देन के लिए किया जाता है। ऐसे खातों के जरिए अपराधी अपनी पहचान छिपाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते हैं।अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की भूमिका सिर्फ खाता उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह लगातार इस नेटवर्क का हिस्सा बना हुआ था और इसके बदले में आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहा था।

पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और साइबर ठगी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस खाते के जरिए किन-किन राज्यों में ठगी की गई और कितने लोगों को इसका शिकार बनाया गया।साइबर विशेषज्ञों ने इस तरह के मामलों को गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा है कि बैंक खाते किराए पर देना कानूनन अपराध है और इससे व्यक्ति सीधे साइबर क्राइम का हिस्सा बन जाता है। कुल मिलाकर, “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत की गई यह कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है, जो ऐसे अपराधों पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम है।