×

जयपुर ईदगाह में बकरीद की नमाज, मुफ्ती ने दी सौहार्द बनाए रखने की अपील; वीडियो में देंखे चीफ काजी ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

 

राजधानी जयपुर में बकरीद के मौके पर गुरुवार सुबह दिल्ली बाईपास स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह और आसपास के इलाकों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।इस दौरान जयपुर शहर के मुफ्ती मोहम्मद जाकिर नोमानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार भाईचारे, इंसानियत और आपसी सम्मान का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी लोगों को कानून और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/onkd6uf1V2s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/onkd6uf1V2s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुफ्ती नोमानी ने कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग और इंसानियत की भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो।वहीं ईदगाह में मौजूद चीफ काजी खालीद उस्मानी के बयान ने राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं को तेज कर दिया। उन्होंने कहा कि ईद के इस मुबारक मौके पर वे सरकार से मांग करते हैं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और गोकशी के मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान किया जाए।

चीफ काजी ने कहा कि इस तरह का कानून पूरे देश में एक समान रूप से लागू होना चाहिए ताकि इस मुद्दे पर होने वाली राजनीति हमेशा के लिए खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए स्पष्ट और समान कानून जरूरी हैं।उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोगों ने इसे सामाजिक सद्भाव का संदेश बताया, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक मुद्दों से जोड़कर देखा।

बकरीद को लेकर जयपुर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखी गई ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष व्यवस्था की थी, क्योंकि दिल्ली बाईपास स्थित ईदगाह में हर साल बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचते हैं। सुबह के समय कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था।

गौरतलब है कि इस बार बकरीद के मौके पर कई राज्यों में गाय संरक्षण और गोकशी से जुड़े मुद्दों पर चर्चाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में जयपुर ईदगाह से आया यह बयान भी अब राजनीतिक बहस का हिस्सा बनता नजर आ रहा है। फिलहाल राजधानी जयपुर में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासन ने भी लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया है।