×

जयपुर में कार गैराज पर हमला, 10-15 बदमाशों ने मालिक और बेटों को पीटा, CCTV के आधार पर जांच तेज

 

जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में एक कार गैराज पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 10 से 15 बदमाशों ने मिलकर गैराज में घुसकर मालिक और उसके बेटों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।जानकारी के मुताबिक, घटना के समय गैराज में काम चल रहा था, तभी अचानक हमलावरों का समूह वहां पहुं और बिना किसी चेतावनी के मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने गैराज मालिक और उसके बेटों को निशाना बनाते हुए बेरहमी से पीटा। हमले के दौरान आसपास मौजूद लोग भी सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/25pg3_b_cD4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/25pg3_b_cD4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हमलावर जाते-जाते पीड़ितों को धमकी भी दे गए। उन्होंने कहा, “अब तो तुम बच गए, हम फिर आएंगे। तुम्हारा काम तमाम करके ही रहेंगे, तुम हमें जानते नहीं हो।” इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल है।घटना की सूचना मिलने के बाद विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गैराज में लगे CCTV कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित की ओर से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें CCTV फुटेज और एक संदिग्ध कार नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।