×

नीट पेपर लीक मामले पर अशोक गहलोत का बड़ा हमला, एक्सक्लुसीव वीडियो में देखें बोले “सरकार ने बदनामी के डर से कार्रवाई नहीं होने दी”

 

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर पेपर लीक मुद्दे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने बदनामी के डर से मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने दी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ZoFqbIfZIrw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ZoFqbIfZIrw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने छात्रों की शिकायतों के आधार पर बिना एफआईआर दर्ज हुए ही परीक्षा रद्द कर दी, लेकिन राजस्थान एसओजी ने इस मामले में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। उन्होंने इसे एसओजी की “निगेटिव अप्रोच” बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “पूरे देश में राजस्थान एसओजी की बदनामी हो रही है कि आखिर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया और रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी गई। यह बेहद गंभीर मामला है।”

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एसओजी ने पहले ही तय कर लिया था कि इस मामले को बाहर नहीं आने देना है। गहलोत ने कहा, “जहां तक मुझे सूचना मिल रही है, उसमें यही फैसला था कि मामले को आउट नहीं करना है।”

गहलोत ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना एफआईआर दर्ज किए किसी मामले की जांच कैसे की जा सकती है। उनके अनुसार, “एसओजी ने जानबूझकर एफआईआर दर्ज नहीं की। आप बिना मुकदमा दर्ज किए इन्वेस्टिगेशन कैसे कर सकते हो?”

नीट परीक्षा को लेकर देशभर में पहले ही विवाद और विरोध का माहौल बना हुआ है। ऐसे में राजस्थान में पेपर लीक और जांच प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। विपक्ष लगातार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।

गहलोत के बयान के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और तेज होने की संभावना है। वहीं छात्रों और अभिभावकों के बीच भी परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।