×

जयपुर में कृषि मंत्री का बड़ा छापा, फुटेज में देंखे खराब क्वालिटी के मूंगफली बीजों का खुलासा; लाखों बैग बरामद

 

Jaipur जिले के चौमूं स्थित सिल्वर पार्क (रीको) में मंगलवार को कृषि मंत्री Kirori Lal Meena ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खराब क्वालिटी के मूंगफली बीजों के कथित खेल का खुलासा किया। मंत्री ने सुबह करीब 11:30 बजे औचक निरीक्षण करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध गुणवत्ता वाली मूंगफली और पैकेजिंग सामग्री मिली।जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में करीब 2 लाख बोरियों में साबुत मूंगफली भरी हुई मिली, जिसकी गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि इन मूंगफली से दाने निकालकर मशीनों की मदद से बीज के रूप में पैकिंग की जा रही थी। मौके पर लाखों खाली बैग और हजारों पैक किए हुए बैग भी बरामद किए गए हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/KHLxs83VFGM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KHLxs83VFGM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तुरंत जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खराब गुणवत्ता के बीज किसानों की फसल और मेहनत दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री में बड़े स्तर पर बीज पैकिंग का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इन पैक किए गए बीजों को बाजार में अच्छी क्वालिटी बताकर बेचा जाना था। यदि ऐसा होता तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।

छापेमारी के दौरान कृषि विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। टीम ने मौके से सैंपल जब्त कर लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। साथ ही फैक्ट्री के दस्तावेजों और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है।कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नकली और घटिया बीजों के कारोबार पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री में लंबे समय से बीज पैकिंग का काम चल रहा था, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में खराब क्वालिटी की मूंगफली मिलने से हर कोई हैरान है।विशेषज्ञों का कहना है कि खराब गुणवत्ता वाले बीज किसानों के लिए बड़ी समस्या बन सकते हैं। इससे फसल उत्पादन पर असर पड़ता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई होना जरूरी माना जाता है।  फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।