×

जयपुर में युवक का अपहरण कर चलती कार में मारपीट, बाद में सड़क पर फेंका, वीडियो में जाने पुलिस जांच में जुटी

 

राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां चाकसू के गांव टुटोली निवासी युवक अशोक मीणा को कुछ अज्ञात लोगों ने जबरन अगवा कर चलती कार में उसके साथ मारपीट की और बाद में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित अशोक मीणा ने गुरुवार को मालपुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, वह रात करीब 10 बजे अपने दोस्त विनोद के साथ इंडिया गेट चौराहे पर किसी काम से आया था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Z2GoR8SnWUw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Z2GoR8SnWUw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताया गया है कि कार में सवार तीन से चार युवक नीचे उतरे और अचानक अशोक मीणा को पकड़कर जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे काफी देर तक शहर में इधर-उधर घुमाते रहे।पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उसके साथ लगातार मारपीट की और बाद में चती कार से उसे सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल युवक किसी तरह मालपुरा गेट थाने पहुंचा और किडनैपिंग व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।