×

जयपुर में युवक ने सागर झील में लगाई छलांग: लोगों ने रस्सी डालकर बचाई जान, वीडियो में बोला- घरवालों से परेशान हूं

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह एक युवक ने आमेर की ऐतिहासिक सागर झील में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। झील में युवक को डूबता देख लोगों ने तुरंत रस्सी फेंकी और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया। घटना के बाद आमेर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/3Pdj2Purvfo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3Pdj2Purvfo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सुबह करीब 10 बजे झील में कूदा युवक

जानकारी के अनुसार, आमेर इलाके में रहने वाला 24 वर्षीय युवक शनिवार सुबह करीब 10 बजे सागर झील पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर झील पर आता-जाता रहता है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अचानक झील के पानी में कूद गया। उसे डूबता देखकर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद कुछ लोगों ने तुरंत रस्सी का इंतजाम किया और उसे पानी से बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी।कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

युवक ने बताई घर से परेशान होने की बात

बाहर निकालने के बाद जब लोगों ने युवक से झील में कूदने की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह घरवालों से परेशान है और घर पर नहीं रहना चाहता।युवक ने कहा कि वह बुजुर्गों की सेवा करना चाहता है और मंदिरों में रहकर जीवन बिताना चाहता है। उसने परिवार पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और युवक के बयान के साथ-साथ पारिवारिक परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मानसिक तनाव के चलते चल रहा था इलाज

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक पिछले तीन-चार महीने से मानसिक परेशानी से जूझ रहा है और उसकी दवाइयां चल रही हैं।परिजनों और पुलिस के अनुसार, युवक पढ़ाई में अच्छा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ नंबर कम आने के बाद वह तनाव में चला गया था। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई और उसका इलाज शुरू कराया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

आमेर थाना पुलिस ने युवक और उसके परिजनों से जानकारी जुटाई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक की काउंसलिंग कराई जा रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से युवक की जान बच गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को अकेला न छोड़ें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की मदद लें।