×

जयपुर में युवती से छेड़छाड़ का मामला, विरोध करने पर मारपीट करने का सामने आया वीडियो, आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज

 

राजधानी जयपुर की एक आवासीय सोसायटी में 22 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोसायटी में रहने वाले एक युवक ने सुनसान स्थान पर युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ जयपुर की एक सोसायटी में रहती है। युवती ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है।

सोसायटी में टहलने के दौरान हुई घटना

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VeLZUiUWn2g?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VeLZUiUWn2g/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शिकायत के मुताबिक, युवती रात के समय सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर टहल रही थी। इसी दौरान वह ब्लॉक-9 और ब्लॉक-10 के बीच स्थित रास्ते से गुजर रही थी। आरोप है कि वहीं रहने वाले एक युवक ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसे रोक लिया।पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया और खुद को छुड़ाने की कोशिश की।

विरोध करने पर की मारपीट

रिपोर्ट के अनुसार, युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान युवती ने शोर मचाया और मदद के लिए चिल्लाई।युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास लोगों के आने की आशंका से आरोपी घबरा गया। आरोप है कि जाने से पहले उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है और सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सोसायटी परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवासीय परिसरों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।