×

जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक के पास मिला मोबाइल, फुटेज में देंखे कंबल के नीचे छिपाकर रखा था फोन

 

जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल फोन मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में बुधवार दोपहर चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान बलजीत यादव के पास से मोबाइल बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने फोन को जमीन पर बिछे कंबल के अंदर छिपाकर रखा था। जेल प्रशासन ने मोबाइल जब्त करने के बाद मामले में लालकोठी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1RiP9u-UMzY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1RiP9u-UMzY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वार्ड नंबर-5 में चला सर्च ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के सामान और बैरकों की लगातार तलाशी ली जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वार्ड नंबर-5 में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।तलाशी के दौरान विचाराधीन बंदी बलजीत यादव के पास एक मोबाइल फोन मिला। यह फोन कैचोडा कंपनी का बताया जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार, मोबाइल को जमीन पर बिछे कंबल के अंदर छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान फोन मिलने के बाद उसे जब्त कर लिया गया।

जेल प्रशासन ने थाने में दर्ज कराया मामला

सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक के पास मोबाइल मिलने के मामले को जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी विष्णु की ओर से लालकोठी थाने में रिपोर्ट दी गई, जिसके आधार पर बलजीत यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।एसआई श्याम सुंदर ने बताया कि जेल में मोबाइल मिलने के संबंध में पूर्व विधायक बलजीत यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

लगातार की जा रही जेल में सघन तलाशी

जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन मिलने की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब जेल प्रशासन की ओर से लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जेल में बंद कैदियों के पास प्रतिबंधित सामान पहुंचने से रोकने के लिए अलग-अलग वार्डों में तलाशी ली जा रही है।बलजीत यादव के पास से मोबाइल बरामद होने के बाद अब जेल प्रशासन के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि फोन उन्हें किस तरह मिला। पुलिस मोबाइल की जांच के जरिए उसके इस्तेमाल और संभावित संपर्कों से जुड़ी जानकारी भी जुटा सकती है।फिलहाल मोबाइल जब्त कर लिया गया है और मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन की तलाशी और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फोन जेल के अंदर किस माध्यम से पहुंचा और इसका इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए किया गया।