×

जयपुर में कैफे पर बड़ी कार्रवाई, एक्सक्लूसिव वीडियो में देंखे मिरावा कैफे से 24 हुक्के बरामद, 9 लोग हिरासत में, अवैध हुक्का सर्विस का खुलासा

 

जयपुर में अवैध हुक्का परोसने के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट स्पेशल टीम और अशोक नगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात सी-स्कीम इलाके में स्थित मिरावा कैफे पर छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया।पुलिस कार्रवाई के दौरान कैफे में 24 हुक्के चालू हालत में पाए गए, जिन्हें ग्राहकों को परोसा जा रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत सभी हुक्कों को जब्त कर लिया और जांच शुरू की।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Ag4sveg_a_c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Ag4sveg_a_c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

छापेमारी के दौरान कैफे से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री भी बरामद की गई, जिसमें 40 पाइप, 32 चिलम, 34 फ्लेवर के डिब्बे और एक कट्टा फिल्टर पाइप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह सामग्री अवैध रूप से हुक्का सर्विस देने में इस्तेमाल की जा रही थी।जब पुलिस ने कैफे की जांच की, तो वहां बड़ी संख्या में युवक मौजूद मिले जो हुक्का का सेवन कर रहे थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से कैफे में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कैफे के मैनेजर सहित कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध गतिविधि कितने समय से चल रही थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैफे में नियमों का उल्लंघन कर हुक्का सर्विस दी जा रही थी, जो कि कानूनन प्रतिबंधित है। पुलिस ने क्लब संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि शहर में अवैध हुक्का बार और कैफे पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। यह कार्रवाई शहर में चल रहे कैफे कल्चर पर एक बड़ी सख्ती के रूप में देखी जा रही है, जिससे अन्य संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।