×

जयपुर में 2 इंच बारिश से सड़कें धंसीं, मानसरोवर में 20 फीट हिस्सा समाया; वीडियो में जाने गोपालपुरा बाइपास पर गड्ढे में गिरी कार

 

राजधानी जयपुर में रविवार देर रात हुई करीब 2 इंच बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कें धंस गईं। सबसे ज्यादा असर मानसरोवर और गोपालपुरा बाइपास क्षेत्र में देखने को मिला, जहां कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में आवाजाही पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

मानसरोवर में दो जगह धंसी सड़क

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sqRBmMAom0o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sqRBmMAom0o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मानसरोवर क्षेत्र में शिप्रापथ से गुर्जर की थड़ी और शांति नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर द्रव्यवती नदी के किनारे दो स्थानों पर सड़क धंस गई।एक स्थान पर सड़क का करीब 20 फीट चौड़ा हिस्सा अचानक जमीन में समा गया। वहीं, इससे करीब 50 मीटर की दूरी पर भी सड़क धंसने की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मिट्टी के कटाव से बना बड़ा गड्ढा

लगातार बारिश के कारण पानी के तेज बहाव से मिट्टी का कटाव हो गया। इसके चलते द्रव्यवती नदी के किनारे बनी बाउंड्री वॉल से सटी सड़क का बड़ा हिस्सा कमजोर होकर धंस गया और वहां गहरा गड्ढा बन गया।

गोपालपुरा बाइपास पर गड्ढे में गिरी इनोवा

गोपालपुरा बाइपास पर गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के सामने फुटपाथ के पास भी सड़क धंस गई। इस दौरान वहां खड़ी एक इनोवा कार अचानक बने गड्ढे में जा गिरी। घटना के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रभावित क्षेत्रों की बैरिकेडिंग कर दी गई है और सड़क की मरम्मत तथा गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

बारिश के बाद बढ़ी परेशानी

जयपुर में मानसून की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और सड़क धंसने की घटनाएं सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था में खामियों के कारण हर बारिश में ऐसी स्थिति बन जाती है। प्रशासन ने लोगों से प्रभावित मार्गों पर सावधानी से आवाजाही करने की अपील की है।