Indore में मौसम का मिजाज: बादलों के पीछे रंग-बिरंगे बादल उमड़ेंगे
Mar 30, 2024, 13:00 IST
मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क,रंगारंग गेर का मजा मौसम दोगुना कर देगा। राजस्थान में चक्रवात सक्रिय होने से हमारे यहां सुबह से शाम तक बादल छाए रहेंगे। हल्की हवा चलने से उमस भी ज्यादा नहीं होगी। दिन का तापमान भी राहत देने वाला ही रहेगा। शनिवार सुबह होने के साथ ही बादल छाए रहेंगे।
हालांकि बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन बादल इतने होंगे कि धूप का रास्ता रोके रखेंगे। उधर, गुरुवार रात को पारा सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा होकर 24.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान का यह स्तर पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है। मई के मध्य में रात का तापमान इस स्तर पर जाता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में इतना अधिक होना तात्कालिक है। बादल छंटने के साथ ही इसमें 2 से 3 डिग्री तक की कमी आएगी।
इंदौर न्यूज़ डेस्क !!!