×

Indore श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महिला महासभा का फाग उत्सव
 

 

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क,इंदौर में नृसिंह वाटिका में श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महिला महासभा का फाग उत्सव व मिलन समारोह आयोजित होगा। जिसमें फाग गीतों ने तो रंग जमाया ही साथ ही मेहंदी, हल्दी, संगीत व फेरे ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।

महासभा अध्यक्ष साधना दगड़े एवं सचिव संगीता बाकलीवाल ने बताया कि फाग उत्सव व मिलन समारोह शादी थीम पर आयोजित किया गया। इसमें महिलाएं ही वर-वधु की ड्रेसअप में शामिल हुई। सभी महिलाओं ने फाग गीतों पर फूलों व गुलाल से होली खेलने के साथ ही मेहंदी, हल्दी, संगीत व फेरे की भी रस्म इस दौरान पूरी की गई। दुल्हा-दुल्हन के सामूहिक फेरे पं. योगेंद्र काला द्वारा करवाए गए। फेरों के दौरान वर्तमान परिप्रेक्ष्य के 7-7 वचन भी वर-वधु को दिलवाए गए। फाग उत्सव, मिलन समारोह एवं शादी थीम पर आयोजित इस महोत्सव में 700 से अधिक महिलाएं शामिल हुई।


इंदौर न्यूज़ डेस्क !!!