×

Indore महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में फूल बंगला सजाया जाएगा

 

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क,माली मोहल्ला, एमओजी लाइंस स्थित सद्गुरु लादूनाथ महाराज आश्रम के महाप्रचंड हनुमान मंदिर में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह 10 बजे से आयोजन होंगे। गुरु आश्रम न्यास समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में महंत रामकिशन महाराज के सान्निध्य में दुग्धाभिषेक के बाद दोपहर 12 बजे भक्तों में ठंडाई प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके पूर्व सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रूद्राभिषेक एवं आरती के आयोजन भी होंगे। मंदिर के पुजारी योगेश सूईवाल, भक्त मंडल के मयूर सूईवाल, रामलाल साबरवाल, रोहित सियोटा, विजय अग्रवाल एवं बाबूलाल जैन ने बताया कि शाम को पुष्प बंगला भी सजाया जाएगा, जिसके श्रृंगार दर्शन का क्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा। शिव महिम्न पाठ एवं महाआरती भी होगी।

इंदौर न्यूज़ डेस्क !!!