×

1 रुपये किराए को लेकर नाबालिग छात्र से बेरहमी, वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

 

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। भादरा थाना क्षेत्र में बस में केवल 1 रुपये किराया कम देने को लेकर छात्र को लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा गया।यह घटना 8 मई की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/03TbtExCSRI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/03TbtExCSRI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पीड़ित छात्र के पिता ने 8 मई की देर शाम भादरा थाने में FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद दो दिन बाद पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। इस बीच मुख्य आरोपी की ओर से भी क्रॉस केस दर्ज कराया गया है, जिससे मामला और जटिल हो गया है।

भादरा थाना पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच किसी पुरानी रंजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि एक छोटे से किराए के विवाद में नाबालिग के साथ इस तरह की हिंसा बेहद चिंताजनक है और बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।