Gorakhpur स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए मंथन
Nov 25, 2021, 13:00 IST
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में फिसड्डी साबित होने के बाद नगर निगम की टीम नये सिरे से सफाई व्यवस्था में जुट गई। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर मातहतों के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर मंथन किया। सर्वाधिक जोर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण को लेकर दिखा।
नगर आयुक्त ने कहा कि सूखा और गीला कूड़ा का अलग-अलग निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। कूड़ा पड़ाव केन्द्र से समय से कूड़ा उठे, इसे सुनिश्चित करना होगा।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र, सहायक नगर आयुक्त मणि भूषण तिवारी, अविनाश प्रताप सिंह के साथ सभी सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।
गोरखपुर न्यूज़ डेस्क