डूंगरपुर में नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, 18 घंटे बाद मिली बेहोश मिली बच्ची
Apr 4, 2026, 09:28 IST
डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश उसे बाइक पर उठाकर ले गए और सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम देकर बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए।
करीब 18 घंटे बाद पीड़िता गांव के पास बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घटना 30 मार्च की रात की है।नाबालिग को उसके पिता ने घर से दुकान पर सामान लेने भेजा था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन दोपहर करीब 3 बजे वह गांव के पास नाले के पास बेसुध हालत में पड़ी मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे।