×

Dhanbad माह-ए-रमजान अकीदत से अदा की गई तीसरे जुमे की नमाज

 
झारखंड न्यूज़ डेस्क, माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे की नमाज सभी मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ शुक्रवार को अदा की गई। शहर की सभी मस्जिद नमाजियों से भरी रही। लोग अपने काम-काज छोड़कर मस्जिद पहुंचे और जुमे की नमाज अदा की। शहर की पुराना बाजार जामा मस्जिद, यतीमखाना मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, नया बाजार, वासेपुर जब्बार मस्जिद, स्टेशन रोड सबिली मस्जिद सहित सभी मस्जिद में नमाजियों भीड़ उमड़ी। इसे देखते हुए मस्जिदों की छतों पर भी नमाजियों के लिए व्यवस्था की गई थी।

नेकी पर चलना सिखाता है रमजान पुराना बाजार जामा मस्जिद के इमाम मो. निजामुद्दीन ने बताया कि मुकद्दस माह-ए-रमजान बरकत का महीना है, जो रोजेदार अल्लाह की इबादत करता है। अल्लाह भी उसकी दुआ जरूर कबूल करते हैं। रोजा रखने से इंसानियत आती है और अमीरों को भूख के महत्व के बारे में पता लगता है। इस महीने में रोजेदारों पर अल्लाह का खास करम होता है।धनबाद न्यूज़ डेस्क!!!