×

Dhanbad तारगा पंचायत के पूर्व मुखिया भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल

 

धनबाद न्यूज डेस्क।।  कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के खिलाफ तारगा पंचायत के पूर्व मुखिया परमेश्वर रवानी अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये.

तारगा पंचायत के पूर्व मुखिया परमेश्वर रवानी अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा छोड़कर महुदा के लाल बंगला स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गये. इस दौरान पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि परमेश्वर राव के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा.

परमेश्वर रवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे. इस मौके पर चक्रधारी महतो, कुलदीप ठाकुर, छोटेलाल महतो, दीनानाथ केवट, दयाल महतो, गंगाधर महतो, शमीम शेख, दीपक सिंह, उमेश प्रसाद महतो, शेख शफीक, शेख सगीर, शेख अकबर आदि मौजूद थे.

झारखंड न्यूज डेस्क।।