हरियाणा में 33 नगर निकायों के लिए चुनाव 2 मार्च को होंगे
Feb 5, 2025, 17:27 IST
हरियाणा में आठ नगर निगमों सहित 33 नगर निकायों के लिए चुनाव 2 मार्च को होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। मतगणना 12 मार्च को होगी। नगर निगमों - गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर के अलावा चार नगर परिषदों और 21 नगर समितियों के लिए भी चुनाव होंगे।